Aakhir Rajasthan me kisko khush Karne ke liye kongresh me janmaastmi ke avkash me badlaav Kiya, Hindu teohaaro ke saath hi chedchaad keyoa


आखिर राजस्थान में किसको खुश करने के लिए कांग्रेस सरकार ने जन्माष्टमी के अवकाश में बदलाव किया? हिन्दू त्यौंहारों के साथ ही छेड़छाड़ क्यों?
""""""""'''""""""""
राजस्थान सहित देश में जन्माष्टमी का पर्व 24 अगस्त को मनाया जाएगा। इसलिए सरकारी कलेंडर में 24 अगस्त का ही अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन 22 अगस्त की आधीरात को राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी कर जन्माष्टमी पर्व का अवकाश 23 अगस्त को ही घोषित कर दिया। यानि अब प्रदेशभर के शिक्षण संस्थान 24 अगस्त को जन्माष्टमी के पर्व पर खुले रहेंगे। यह बात अलग है कि सरकार के इस फैसले से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिल गया है। जयपुर स्थिति सचिवालय से लेकर ग्राम पंचायत तक के सरकारी कर्मचारी भले ही तीन दिन काअवकाश मनाए, लेकिन अवकाश की अचानक घोषणा होने से जहां 23 अगस्त को लाखों विद्यार्थियों को परेशानी हुई वहीं अब जन्माष्टमी पर्व पर स्कूल कॉलेज भी जाना होगा। 22 अगस्त की आधीरात को सरकार ने अवकाश का जो आदेश जारी किया उसकी जानकारी 23 अगस्त की सुबह लाखों विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानोंके संचालकों को नहीं हुई। सवाल उठता है कि लाखों विद्यार्थियों से जुड़े फैसले को एक दिन पहले क्यों नहीं लिया गया। सवाल यह भी है कि सरकार हिन्दुओं के त्यौंहारों के साथ ही छेड़छाड़ क्यों करती है? भगवान कृष्ण हिन्दू समुदाय के अराध्य देव हैं। घर घर में कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ राष्ट्रीय के महामंत्री नारायण लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई है। गुप्ता ने सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। 


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image