अब राजस्थान में कांग्रेस की अंर्तकलह का फायदा उठा सकती है , भाजपा


अब राजस्थान में कांग्रेस की अंर्तकलह का फायदा उठा सकती है भाजपा। 
पहली बार आया है ऐसा बयान।
२२ सितम्बर को राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अंर्तकलह के चलते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हिट विकेट हो जाएगी। भाजपा का प्रयास होगा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में चलने वाली कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा न कर सके। कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच पिछले कई माह से खींचतान चल रही है, लेकिन यह पहला मौका है जब प्रमुख विपक्षी भाजपा की ओर से इस तरह का बयान आया है। अब तक भाजपा के नेताओं का यही कहना रहा कि कांग्रेस के आंतरिक विवाद से हमारा कोई सरोकार नहीं है। असल में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में बड़ा अंतर है। कांग्रेस के पास अब २०० में से १०६ विधायक हो गए हैं, जबकि भाजपा के ७२ विधायक हैं। सरकार को गिराने के लिए भाजपा को कम से कम २८ विधायकों का जुगाड़ करना है। अब तक की चुप्पी के बाद २२ सितम्बर को जिस तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का बयान आया है, उससे कांग्रेस में खलबली मच सकती है। अब तक जो भाजपा तमाशबीन की मुद्रा में थी, वह अब कांग्रेस के अंर्तकलह में रुचि दिखाने लगी है। यदि भाजपा की रुचि बढ़ती है तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को खतरा हो सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल अपने ही लोगों से खतरा नजर आ रहा है। पिछले दिनों बसपा के छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल करवाने से सीएम गहलोत बेहद उत्साहित थे। उम्मीद थी कि सरकार को मजबूती देेने के लिए बसपा के विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार करते इससे पहले ही प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं क ो राजनीतिक नियुक्तियां देने का मुद्दा उठा दिया। हालांकि बसपा विधायकों को शामिल करने में पायलट की कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन फिर भी पायलट ने कहा कि बसपा के विधायक बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पायलट का कहना रहा कि पहले कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए जिन्होंने पांच वर्ष खून पसीना बहाकर प्रदेश में सरकार बनवाई है। पायलट के इस बयान के बाद गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया। क्रिकेट की राजनीति में भी पायलट की ओर से गहलोत को खुली चुनौती दी जा रही है। पायलट के समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दावा ठोक दिया है। यह दावा तब किया गया है, जब सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाने की कवायद हो रही है। देखना होगा कि अब भाजपा किस तरह से कांग्रेस की अंर्तकलह को हवा देती है। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया के ताजा बयान से राजस्थान की राजनीति में खलबली मच गई है। 


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image