छात्र के दुष्कर्म के मामले में हुऐ गिरफ्तार, गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद को १४ दिन की जेल, हुती तबियत खाराब ..


शाहजहाँपुर, जेएनएन।   : अटल बिहारी वाजपेयी  सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसआइटी ने शुक्रवार को चिन्मयानंद को बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ उनके आश्रम में घेरा। पीड़ित छात्रा का सोमवार को 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।