मोदी जी ने कश्मीर को स्वर्ग बनाने को कहा , और नासिक में देवेंद्र फडणवीस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया एवं कांग्रेस व एनसीपी पर निशाना साधा।





कश्मीर को फिर से स्वर्ग बनाएंगे प्रधानमंत्री









प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में देवेंद्र फड़नवीस सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस व एनसीपी पर निशाना साधा।...


मुंबई, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को महाराष्ट्र के नासिक में देवेंद्र फडणवीस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मोदी ने केंद्र सरकार की भी उपब्धियां गिनाई।हमने वादा किया था कि देश की सेना को सशक्त बनाने और अपने सैनिकों के सशक्तिकरण के लिए हर कदम उठाएंगे। हाल में दो महाशक्तिशाली हेलिकॉप्टर हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं, बहुत जल्द राफेल फाइटर जेट भी हमारी वायुसेना को सशक्त करेगा।जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को समग्रता से लागू करना सिर्फ एक सरकार का फैसला नहीं है, ये १३० करोड़ भारतीयों की भावना का प्रकटीकरण है।-हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए नए काम करेंगे। आज मुझे खुशी है कि देश का संविधान जम्मू -कश्मीर में भारतीय संविधान लागू कर दिया गया है।कश्मीर में अब रोजगार के साधन के लिए भी काफी प्रयास करना होगा। वहां के लोगों को रोजगार देने की कोशिश जारी है। आज सारा देश कश्मीर के साथ है, लेकिन कांग्रेस व एनसीपी के नेता सहयोग नहीं कर रहे हैं।कांग्रेस सरकार के कारण कश्मीर के लोगों की मुश्किलें बढ़ी थीं। सीमा मार से हिंसा फैलाने की कोशिश हो रही रही थी। मगर अब वहां ऐसा नहीं हो रहा है। -अब हमे कश्मीर बनाना है। उसे एक बार फिर से स्वर्ग बनाना है। सार देश कश्मीर के साथ है। सभी लोगों को वहां के लोगों की भलाई के लिए आगे आना होगा।  जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपके पास आया था तो मैंने आपको बताया था कि विकास की गति बढ़ाई जाएगी, यह एक समय सीमा के भीतर किया जाएगा और मैं उत्तर के साथ समय पर आपके पास आऊंगा। हमने अभी पहले १०० दिन पूरे किए हैं और पहली सदी आपके सामने है।अप्रैल में जब लोकसभा चुनाव हुए थे, तब बहुत गर्मी थी। उस समय मैं एक रैली के लिए डिंडोरी में था, आपका आशीर्वाद मांग रहा था। वहां भारी भीड़ थी, इसने ऐसा कंपन पैदा किया कि पूरे देश में भाजपा की लहर और भी शक्तिशाली हो गई। मोदी जी  ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। प्रधानमंत्री के पहुंचने मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनका स्वागत किया।सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू की गई महाजनादेश यात्रा का मोदी यहां समापन करने पहुंचे हैं। पिछले कुछ माह के दौरान कांग्रेस-राकांपा से हो रहे पलायन के दौर में भी अब तक उत्तर महाराष्ट्र का कोई बड़ा नेता अभी भाजपा में नहीं आया है। प्रधानमंत्री की इस रैली का आयोजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाजनादेश यात्रा के समापन समारोह के रूप में किया जा रहा है। इसके कुछ दिन बाद ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाने की संभावना है। हालांकि इससे पहले इसी माह एक सितंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी फड़णवीस की महाजनादेश यात्रा के दूसरे चरण के समापन के अवसर पर सोलापुर में रैली कर चुके हैं। सोलापुर भी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।








Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
*कानून एवं व्यवस्था के सुदृढ़करण दृष्टिगत एएसपी का निरीक्षण जारी*
Image