पंजाब में तेज- धमाके से रात में थर्राया अमृतसर शहर, दो लोगों की मौत और छह घायल
पंजाब के अमृतसर में देर शाम धमाका हाे गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। विस्फोट थाने के बेचे गए स्क्रैप में हुआ। ...
अमृतसर, जेएनएन। शहर का लवकुश नगर सोमवार देर शाम तेज धमाके से थर्रा उठा। यहां कंटोनमेंट थाने के बेचे गए कबाड़ में धमाका हाे गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ढाई साल का एक बच्चा भी है। घायलाें को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि धमाका एक पुराने बम को तोड़ते समय हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल सिविल अस्पताल में पहुंचे और घटना में घायल हुए लोगाें के हालत के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, आज शहर के कंटोनमेंट थाने का स्क्रैप बेचा गया था।
पुलिस के अनुसार, स्क्रैप में पटाखे व आतिशबाजी भी थीI बताया जाता है कि बेचे जाने के बाद पुलिस ने स्क्रैप थाना परिसर से उठवा दिया थाI उसे लवकुश नगर निवासी रतनलाल उठाकर अपनी गली में ले गया थाI प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर शाम स्क्रैप में से पटाखे निकाला जा रहा था और इसी दौरान धमका हो गया।
धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र कांप उठा। धमाके में दो लोगों रतनलाल और राजेंद्र कुमार की मौत हो गईI ढाई साल के एक बच्चे सहित छह लोग जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने चार्ज लेने के बाद सभी थानों को साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत इस थाने में सफाई की गई और जो फालतू सामान था उसे निकाल कर बाहर रख दिया गया। संभावना जताई जा रही है उसी सामान में शायद कोई २०-२२ साल पुराना बम या विस्फोटक था और उसे तोड़ते समय धमाका हो गया।
बता दें कि घटना पुतलीघर के पास स्थित लवकुश नगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा उठवाए गए स्क्रैप में भारी संख्या में आतिशबाजी के साथ-साथ कोई पुराना बम भी था। घायलों को सिविल अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल घटनास्थल पर पहुंचे और इसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि धमाका किस चीज से हुआ है, इसकी जांच करवाई जा रही है।
पुलिस ने पांच घायलों की पहचान माहला निवासी शुभम, होमगार्ड का जवान गुरनाम सिंह, मजीत कौर, यश कुमार, अभिषेक कुमार (ढाई साल) के रूप में बताई है। हादसे में मारे गए रतनलाल और राजिंदर कुमार का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के परिजनों को BJP की नीति पड़ रही भारी, जानें क्या है मामला
लोग बोले, राजिंदर ने ग्रनेड से निकाली थी पिन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब रतनलाल और राजिंदर स्क्रैप को छांट रहे थे तो एक पुराना ग्रनेड उनके हाथ लग गया था। राजिंदर ने ग्रनेड को देखा और उसकी पिन निकाल दी। देखते ही देखते धमाका हो गया और चारों तरफ सन्नाटा छा गया। इलाके में भगदड़ मच गई और सभी धमाके वाली जगह पर पहुंचने लगे।
फोरेंसिक टीम लगाएगी पता
पुलिस कमिश्रनर सुखचैन सिंह गिल ने सभी थानों की नुहार बदलने की कवायद शुरू कर रखी है। इसी के चलते कैंटोनमेंट थाने से स्क्रैप उठवाई गई थी। अब स्क्रैप में बम चले जाने की बात को लेकर कोई पुलिस अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। मंगलवार की सुबह घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंचेगी। पता लगाया जाएगा की धमाका किस वस्तु से हुआ है।