अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुरू किया गांधी संकल्प पदयात्रा।

अमेठी कस्बा स्थित देवीपाटन मंदिर से हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुरू किया गांधी संकल्प पदयात्रा। यह पदयात्रा गांधी चौक पर समाप्त होगी। इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल है। इसके माध्यम से महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का अमेठी की जनता को संदेश दिया जा रहा है। रास्ते में केंद्रीय मंत्री का जगह जगह पर फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।