मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ, अजमेर के पटेल मैदान पर नवरात्र महोत्सव शुरू।


मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ अजमेर के पटेल मैदान पर नवरात्र महोत्सव शुरू। 
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है नगर निगम की पहल। 
२९ सितम्बर को अजमेर शहर के सबसे बड़े नवरात्र महोत्सव की शुरुआत पटेल मैदान पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हुई। नगर निगम द्वारा आयोजित महोत्सव में शुभारंभ के मौके पर मुझे आमंत्रित किया गया। मेरे परिवार के साथ मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने भी सपत्नीक मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर महोत्सव के संयोजक पार्षद समीर शर्मा भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।  इसके साथ ही निगम के उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता पार्षद एवं निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मां दुर्गा की पूजा पटेल मैदान पर रोजाना सायं सात बजे होगी। इसमें शहरवासी भी भाग ले सकते हैं। निगम ने सामाजिक सरोकारों के तहत नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की है। मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ लक्ष्मी, गणेश आदि की प्रतिमाएं भी स्थापित की है। विद्वान पंडित रोजाना पूरे विधि विधान से पूजा करवाएंगे। मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद पटेल मैदान पर डांडिया का कार्यक्रम भी रखा गया है। प्रतिदिन बेस्ट कपल को पारितोषिक दिया जाएगा। इसके साथ ही गरबा डे्रस के लिए एक दम्पत्ति का चयन होगा। डांडिया के लिए पटेल मैदान पर आर्केस्ट्रा का इंतजाम भी किया गया है। शहरवासियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।  निगम के उपायुक्त रलावता ने बताया कि नवरात्र महोत्सव में जवाहर रंगमंच पर प्रतिदिन रामलीला का मंचन हो रहा है। नवरात्र के अंतिम दिन पटेल मैदान पर रावण दहन का आकर्षक कार्यक्रम होगा। 


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image