पूर्व सांसद भालचंद यादव का निधन, संतकबीरनगर में शोक की लहर

पूर्व सांसद भालचंद यादव का निधन, संतकबीरनगर में शोक की लहर



पूर्व सांसद भालचंद यादव का शुक्रवार को गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। भालचंद यादव के निधन से उनके गृहजनपद संतकबीरनगर में शोक की लहर है। पिछले लोकसभा चुनाव में वह इसी जिले की खलीलाबाद सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार थे। भालचंद यादव १९९९ से २००८ तक सांसद रहे। संसद में उन्‍होंने दो बार अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व किया। वह जिले के कद्दावर नेता में शुमार किए जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार मेदांता अस्‍पताल में दोपहर ढाई बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। ६१ वर्षीय भालचंद यादव संतकबीरनगर के भगता गांव के मूल निवासी थे। बताते है कि वह पिछले कुछ महीनों से पीलिया से पीडि़त थे। कुछ दिन पहले उन्‍हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही उनकी तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने लगी थी। गुरुवार सुबह से वह वेंटिलेंटर पर थे। शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया।  



Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image