राजधानी में बंथरा थाना क्षेत्र के पुरी खेड़ा गांव के पास खेत में एक महिला का शव मिला।

लखनऊ - राजधानी में बंथरा थाना क्षेत्र के पुरी खेड़ा गांव के पास रविवार को खेत में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मौके से ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक माहिला की उम्र लगभग २५ वर्षीय बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक माहिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक माहिला देखने से शादी शुदा नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला के गले में व मुंह पर निशान हैं , जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच - पाताल जारी रखें हैं।