टीएमसी की सांसद नुसरत जहां की दुर्गा पूजा पर ऐतराज क्यों?


टीएमसी की सांसद नुसरत जहां की दुर्गा पूजा पर ऐतराज क्यों?
कोलकाता में तो सर्वधर्म दुर्गा पांडाल भी बना है। 
हिन्दू उद्योगपति से विवाह करने वाली फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां की धार्मिक गतिविधियों को लेकर अब देवबंद के कुछ उलेमाओं ने ऐतराज जताया है। ७ अक्टूबर को आए बयानों में उलेमाओं की ओर से कहा गया कि नुसरत जहां इस्लाम धर्म के विरुद्ध आचरण कर रही हैं। यदि नुसरत जहां इस्लाम धर्म के विरुद्ध काम कर रही हैं तो उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। जिस काम के लिए इस्लाम धर्म इजाजत नहीं देता उसे नुसरत जहां को नहीं करना चाहिए। नुसरत अपने इस कृत्य से इस्लाम को बदनाम कर रही हैं। इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी की भी पूजा नहीं की जा सकती। इस्लाम के अनुरूप आचरण करने वाला ही मुसलमान हो सकता है। उलेमाओं का यह बयान नवरात्र में नुसरत जहां द्वारा कोलकाता में अपने पति के साथ नृत्य करने और ढोल बजाने को लेकर आया है। नुसरत जहां हिन्दू संस्कृति के अनुरूप मांग में सिंदूर भरकर गले में मंगलसूत्र भी पहनती हैं। बंगाली संस्कृति के अनुरूप ही नवरात्र में नुसरत जहां ने दुर्गा पूजा भी की। अब नुसरत की इस धार्मिक प्रवृत्ति पर ही उलेमाओं को ऐतराज है। यह बात अलग है कि कोलकाता में ऐसे दुर्गा पांडाल भी बने हैं, जिसमें सर्वधर्म के चिन्ह अंकित किए गए हैं। एक पांडाल के निकट ही नमाज भी अदा की जा रही है। इस पांडाल में दुर्गा प्रतिमा के सामने सभी धार्मिक गतिविधियां हो रही हैं। सभी धर्मों के लोग इस पांडाल में अपने अपने धर्म के अनुरूप काम कर रहे है। हलांाकि अब इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। जहां तक टीएमसी की सांसद नुसरत जहां की धार्मिक गतिविधियों के विरोध का सवाल है तो नुसरत जहां पूर्व में भी ऐसी धार्मिक गतिविधियां करती रही हैं। उन्होंने पहले भी कहा है कि उन्हें किसी के ऐतराज का डर नहीं है क्योंकि वे एक अच्छे इंसान के तौर पर काम कर रही हैं। उलेमाओं के ताजा ऐतराज पर भी नुसरत ने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करती  हैं।


Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image