भारतीय सेना के दो जवानों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा हनीटैॄ्प में दो जवान फंसे।

भारतीय सेना के दो जवानों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा हनीट्रैप में फंसने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों जवान राजस्थान के पोकरण में तैनात थे। मंगलवार को छुट्टी पर पोकरण से गांव जाते समय खुफिया एजेंसियों ने उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया।सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार जवानों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की जासूस महिला ने हनीट्रेप में फंसाया था। आरोप है कि, पाकिस्तानी महिला के झांसे में आकर दोनों जवानों ने उसे सामरिक जानकारियां दीं।आरोपी इन दोनों जवानों को हिरासत में लेने के बाद एजेंसियां उन्हें जोधपुर से लेकर जयपुर पहुंची हैं। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। राजस्थान इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर दोनों जवानों का हनीट्रैप शिकार होना पाया गया है। इसकी पुख्ता सूचना और पड़ताल के बाद दोनों को जोधपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया है।जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ साल से हनीट्रैप में फंसे दोनों जवान सामरिक जानकारियां भेज रहे थे। शुरुआती जांच में फेसबुक और वाट्सएप के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजना सामने आया है।आरोपी जवानों में से एक मध्य प्रदेश और दूसरा ओडिशा का रहने वाला है। दोनों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाया। महिला का नाम और बोलने का लहजा पंजाबी था। इसी का फायदा उठाकर उसने इंटरनेट कॉल के जरिए दोनों जवानों को अपने जाल में फंसाया और उनसे सामरिक जानकारियां मंगाने में सफल रही।


Kalam the great news में सम्पर्क करने के लिए और हमारे आर्टिकल में जुड़ने के लिए लिंक से जुड़े


kalamthegreat9936@gmail.com


What's app no


9129074590








Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image