मध्यप्रदेश के रीवा में दो सगी बहनें दरिंदगी की शिकार हुई ।

मध्य प्रदेश के रीवा में दो लड़कियों के साथ आधी रात को गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित नाबालिग और सगी बहिनें हैं। पीड़ितों ने बताया कि रात को तीन बदमाश जबरन उनके घर में घुस आए। बड़ी बहिन के साथ बलात्कार किया और छोटी बहिन के साथ अश्लील हरकतें करते रहे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक शहर के गढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली दो लड़कियां 19 नवंबर की रात घर में अकेली थी। करीब 12 बजे 3 युवक जबरदस्ती उनके घर में घुस आए। इनमें से विवेक सिंह उर्फ मोनू निवासी अटरिया ने 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। जबकि उसके दोनों साथी युवक दूसरे कमरे में छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करते रहे।अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर तीनों युवक फरार हो गए। जब परिजन वापस आए तब उन्होंने घटना की जानकारी दी। गुरुवार की रात परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और नामजद शिकायत दर्ज कराई।गढ़ पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है। वही छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने पर अन्य दो युवकों के खिलाफ 354 का मामला दर्ज किया है। आरोपी विवेक सिंह व मनीष सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।





घर में घुसकर लूटी इज्जत, फिर बोला- मेरी बीबी बन वर्ना तेरे भाई को मार दूंगा


दोनों लड़कियों के महिला थाने में बयान कराए गए। इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश भी कर रही है, साथ ही घटना की वास्तविकता जानने का भी प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी जानने के प्रयास में है कि, जब घर में लड़कियां अकेली थीं तो अंदर से दरवाजा बंद क्यों नहीं किया।




Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image