हैदराबाद में पशु चिकित्सा के रेप के दो दिन बाद एक और महिला की 🔥 में जली हुई लाश मिली।
हैदराबाद:- हैदराबाद में चार लोगों द्वारा एक महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार किए जाने और फिर उसे आग लगा दिए जाने के दो दिन बाद उसी इलाके में आज शुक्रवार को एक अन्य महिला का जला हुआ शव मिला। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ताज़ा रहा है कि अज्ञात महिला की संदिग्ध हत्या उसी इलाके में (शमशाबाद) में हुई जहां महिला पशु चिकित्सक से २७ नवंबर को चार लोगों ने बलात्कार किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया।स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात महिला की शिनाख्त नही हुई थी।
Popular posts
युवक की हत्या में चाच - चाची गिरफ्तार।
• मीनाक्षी निगम

डीएम ने सावडीह गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण २ केयर टेकर को किया बर्खास्त।
• मीनाक्षी निगम

मानबढ़ों ने वाहन को ओवरटेक कर जेवरात छीन , जान से मारने की दी धमकी।
• मीनाक्षी निगम

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश।
• मीनाक्षी निगम

फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक आये पुलिस के गिरफ्त में
• मीनाक्षी निगम

Publisher Information
Contact
kalamthegreat9936@gmail.com
9453288935/8896451232
64/1, Pili Cilony, Behind Eidgah, Aishbagh, Lucknow-226004
About
हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
Share this page
Email
Message
Facebook
Whatsapp
Twitter
LinkedIn