लखनऊ राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ वेतन ना मिलने भ्रष्ट अधिकारी के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 11- 2- 2020 को अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.


लखनऊ राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। निगम के 769 में कर्मचारियों का विगत 2 वर्षों से भी अधिक का वेतन नहीं दिया जाने को लेकर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के भ्रष्टाचारी अधिशासी निदेशक निर्देशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव के भ्रष्टाचार के चलते निगम के 769 वे कर्मचारी का विगत 2 वर्षों से भी अधिक वेतन नहीं दिया गया जिसके चलते निगम के कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं लगभग 15 कर्मचारियों की अब तक मृत हो चुकी है भ्रष्टाचारी अधिकारी के भ्रष्टाचार के संबंध में संघ द्वारा एक अनेक संगठनों द्वारा सरकार शासन को 2 वर्षों से पत्राचार किया जा रहा है जिसके चलते उक्त पद अधिकारी कि भ्रष्टाचार की जांच जो लगभग 1 वर्ष से अधिक लंबित पड़ी है परंतु उक्त अधिकारी अपने पैसे वालों की पहुंच के दम पर आज तक जांच को प्रभावित करता रहा है तथा लगातार निगम में भ्रष्टाचार करके करोड़ों रुपए की अकूत संपत्ति बना चुका है उक्त के संबंध में अब निगम के कर्मचारियों का सब खत्म हो चुका है जिसके चलते कर्मचारियों ने दिनांक 11:02 2020 दिन मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया है जिसके संबंध में आज दिनांक 5 2020 को निगम कर्मचारियों द्वारा जवाहर भवन प्रांगण में एक आम सभा करके यह निर्णय लिया गया है।जब तक सरकार उक्त भक्त भ्रष्टाचारी अधिकारी को उसके पद से हटाकर उच्चस्तरीय जांच नहीं कराती है तब तक कर्मचारी अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।