बडी खबर 15 जून के बाद फिर हो सकता है सम्पूर्ण लॉकडाउन , गृह मंत्रालय ने दिये संकेत..

*बड़ी खबर*


*15 जून के बाद फिर हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने दिये संकेत*


नयी दिल्ली : 15 जून के बाद फिर से हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन गृह मंत्रालय ने संकेत दिये है। ट्रेन और हवाई सफर पे लगेगा ब्रेक।


देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत।


देश में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के मामले भी हर दिन उत्तरोत्तर बढ़ने से इस अवधि में सर्वाधिक 9987 नये मामले सामने आये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9987 नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266598 हो गयी जबकि इस बीमारी से 7466 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 129917 सक्रिय मामले हैं, जबकि 129215 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।


राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये


महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 109 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 88528 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3169 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1661 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 40975 हो गयी है।


एक दिन पहले बंंगाल सरकार ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन  


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शर्तों के साथ कुछ रियायतें देते हुए राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाकर इसकी अवधि 30 जून तक करने की घोषणा एक दिन पहले की थी। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देने की भी घोषणा की थी। बनर्जी ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा था कि मंदिरों और शादी समारोहों में केवल 25 लोगों को ही एकत्र होने की अनुमति होगी। इससे पहले यह संख्या 10 तय की गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 से मरने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार को उसके परिजनों को देखने की अनुमति दी जायेगी।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image