मथुरा बिग ब्रेकिंग खबर सपा नेता की हत्या कर लटकाया शव , पुलिस छानवीन में जुटी..

*बिग ब्रेकिंग मथुरा* 


*सपा नेता की हत्या कर लटकाया शव,पुलिस छानबीन में जुटी*


थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना निवासी सपा नेता एवं नगर पंचायत सभासद दिनेश चंद गुप्ता का शव उन्हीं के निर्माणाधीन फार्म हाउस में चौखट से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है। दिनेश चंद गुप्ता का नगर पंचायत बाजना के अलावा कस्बे के कई लोगों से मुकदमे बाजी चल रही थी। दिनेश चंद्र गुप्ता की पत्नी कल्पना गुप्ता ने बताया बीती रात कस्बे के ही एक व्यक्ति द्वारा उन पर राजीनामा का दबाव बनाया गया था लेकिन उन्होंने राजीनामा से इंकार कर दिया। बुधवार सुबह 5:30 बजे तड़के दिनेश चंद गुप्ता चाय पीकर घर से निकले थे। जो वापस घर लौट कर नहीं आए। उनकी तलाश आस-पास की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। करीब 3:00 बजे निर्माणाधीन फार्म हाउस पर पहुंचे तो निर्माणाधीन फार्म हाउस के अंदर लगे दरवाजे की चौखट पर दिनेश चंद गुप्ता का शव लटका हुआ मिला। मृतक दिनेश चंद गुप्ता के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। वही हत्या की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र सीओ मांट रवि कांत पाराशर और नौहझील इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव में पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां गुस्साए ग्रामीणों ने बाजना नौहझील रोड पर जाम लगा दिया और हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण माने और मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र का कहना है मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image