गोला बाजार गोरखपुर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार..


गोला बाजार गोरखपुर 29 जुलाई आगामी त्यौहार को सभी जाति धर्म के लोग मिलजुलकर मनाए जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनी रहे। रक्षाबंधन और बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुल कर मनाया जाए। यह बातें जिलाधिकारी श्यामदेव बिंद ने बुधवार को उपनगर के चंद चौराहे पर फ्लैग मंच के दौरान कही। आगे उन्होंने कहा कि डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंध होगा। यदि क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति हो जो त्यौहार में खलल डालने की कोशिश करता हो तो उसके बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दें। जिससे उस व्यक्ति पर समय से कार्यवाही हो सके। इस समय वैश्विक महामारी का समय चल रहा है सभी जात धर्म के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी भी धार्मिक स्थल पर 5 से अधिक लोग दर्शन या इबादत नहीं करेंगे। लॉक डाउन का पालन पूर्ण रूप से किया जाए। बिना मास के बाहर ना निकले। फ्लैग मंच थाना परिसर से निकलकर बेवरी चौराहा होते हुए चंद चौराहे से होकर पुणे थाना परिषद जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्यामदेव बिंद के अलावा कोतवाली हेमेंद्र पांडे, एसआई संतोष सिंह, रंजीत तिवारी कृष्णकांत यादव, विवेक चतुर्वेदी, रामाशीष, रामा राव, अमित यादव, सोनू यादव, अरविंद तिवारी, रूप तिवारी, जिगर यादव, निशि सिंह, गीता यादव , सरिता चौहान  ,आशा आदि लोग मौजूद रहे.


                                         कलाम द ग्रेट न्यूज़ से रिपोर्ट पत्रकार यश प्रताप यादव.