लखनऊ कोरोनावायरस संक्रमण का प्रयास उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता हुआ , जुलाई में नए मरीज मिलने के बाद रिकॉर्ड टूटा..

लखनऊ।


 कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है।


 जुलाई में ज्यादा मरीज मिलने के एक के बाद एक रिकार्ड टूट रहे हैं।


 शनिवार को रिकार्ड 1403 नए मरीज मिले।


 बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 42,354 नमूनों की जांच भी की गई।


 इससे पहले शुक्रवार को 1347 मरीज मिले थे।


 वहीं 25 और लोगों की जान इस खतरनाक वायरस ने ले ली। 


अब तक कुल 913 लोग कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।


  अब एक्टिव केस बढ़कर 11,490 हो गए हैं और अब तक कुल 22,689 मरीज स्वस्थ हुए चुके हैं।


 कोरोना से अब तक कुल 35,103 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 


शनिवार को वह संक्रमण की जद में आ गए।


 शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की जांच की गई थी।


 निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक ट्रूनेट टेस्ट में मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 


सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मंत्री चेतन चौहान को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करा दिया गया।


 उनके परिवार के लोगों के भी टेस्ट कराए जाएंगे।


 वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं।


डिप्टी सीएम की भतीजी व विधायक की भाभी कोरोना पॉजिटिव :


 प्रयागराज में शनिवार को 19 कोरोना पॉजिटिव मिले। 


संक्रमितों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भतीजी व विधायक संजय गुप्ता की भाभी भी शामिल हैं।


 सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि जांच में डिप्टी सीएम की भतीजी व उनके पति, सास समेत कस्बे के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


 सभी को इलाज के लिए मंझनपुर पीएचसी के एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है।


कौशाम्बी जिले में चायल से विधायक भारतीय जनता पार्टी के संजय कुमार के भतीजे के बाद घर के दो और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है।


 कोखराज थाना के भरवारी क्षेत्र के निवासी विधायक की भाभी तथा रसोइया की कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।


अयोध्या में कोरोना के 39 केस पॉजिटिव मिले।


 जिले में सबसे ज्यादा संख्या 21 यश पेपर मिल के कर्मचारियों की है।


 अब जिले में कोरोना पाजिटिव संख्या की बढ़कर 157 हो गई है।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image