नई दिल्ली - देश में लगातार बढ़ रहे मरीज 14. 82 लाख से ज्यादा हुए..

 *देश में लगातार बढ़ रहें मरीज, 14.82 लाख से ज्यादा हुए पॉजिटिव* 


*पांच लाख के करीब पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या*


 *नई दिल्ली:* देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,484 नए मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,82,503 हो गई है। जिनमें से 9,53,189 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 4 लाख 95 हजार 443 रोगी ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33,448 हो गई। 


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमण के 7,924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अभी 1,47,592 मरीजों का इलाज चल रहा है। 


उधर, उत्तरप्रदेश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है। वहीं 1,456 लोगों की मौत हो चुकी है। 


मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि हो रहीं हैं। राज्य में 789 नए केस सामने आए हैं, जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।


Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image