देश में संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के पार, 1 दिन में कितने मरीज ठीक हुए और कितनों की मौत हुई जाने...

 *देश में संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के पार* 


*एक दिन में रिकॉर्ड 51 हजार मरीज हुए ठीक, 852 की मौत* 


 *[अरस्तु मेल न्यूज़]* 


 *नई दिल्ली:* देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शनिवार को 17 लाख के पार हो गया। लगातार तीसरे दिन 54 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े। मरीजों की कुल संख्या अब 17 लाख 51 हजार 794 हो गई है। राहत की बात यह है कि संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 11 लाख के पार हो चुकी हैं। अब तक 11 लाख 46 हजार 828 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे भी अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 51 हजार 181 लोग ठीक हुए। अब तक एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 37 हजार 403 हो गया हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में संक्रमण से मरने वालों की दर में लगातार कमी आ रही है। लॉकडाउन के दौरान यह 3.35% थी जो अब कम होकर 2.15% हो गई है।


देश की राजधानी दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ चुकी हैं। पिछले एक महीने में दिल्ली में कोविड के 30 हजार केस मिले। शुक्रवार को 1118 मरीज मिले। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,36,716 हो गई। जिनमें से 1,22,131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 3,989 की मौत हो गई हैं। 


उधर, महाराष्ट्र में कोरोना के 9601 नए मामले सामने आए तथा 322 लोगों की मौत हो गई। महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,31,719 हो गए हैं। इसमें 2,66,883 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबक‍ि राज्‍य में अब तक 15,316 लोगों की मौत हो चुकी है। 


उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3,587 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89,048 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में 1677 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34968 हो गई है। राहत की बात है कि, अब तक 51,334 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image