यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती बस में युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती बस में युवती से दुष्कर्म* *


*दिल्ली की युवती ने पुलिस को फोन कर पकड़वाया दुष्कर्मी युवक*


*मथुरा पुलिस ने बस को किया जप्त चालक व परिचालक भी हिरासत में*


लखनऊ। मथुरा, 29 अगस्त।


यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले की सीमा में लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर काेच बस में शनिवार सुबह एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला की जागरूकता से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और बस को जब्त कर लिया है।


 पुलिस के अनुसार लखनऊ से शुक्रवार मध्य रात 45 सवारियों को लेकर एआर 01 एल 1052 बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में दिल्ली के थाना बेगमपुर के रोहिणी की एक महिला भी बस में सवार हुई। महिला मध्य में लोअर सीट पर यात्रा कर रही थीं। हर सीट परदे से ढकी थी।


सुबह करीब साढ़े सात बजे बस यमुना एक्स्प्रेस वे के मथुरा सीमा में मांट टोल से करीब पहुंची थी। इसी दौरान बस में सवार युवक रवि पुत्र राजकुमार निवासी उर्रा बाजार (मोतीपुर) बहराइच महिला की सीट पर जा लेटा। सभी सवारी सो रही थीं तभी रवि ने महिला का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया। 


महिला ने यूपी 112 डायल पर कॉल करके यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बस का पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बस मांट टोल को क्रॉस कर चुकी थी। 


घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का पीछा करते हुए माइल स्टोन 65 पर पकड़ लिया। आरोपित रवि को हिरासत में ले लिया गया। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को उतार कर दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि बस को जब्त कर लिया गया है। महिला ने रवि के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


प्रारंभ में युवक बस में हेल्पर बताया जा रहा था, लेकिन पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई कि आरोपित भी बस में यात्रा कर रहा था।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image