बस्ती कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से छात्र की मौत....

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे 

  • अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से छात्रा की मौत*

 बस्ती 20 जून      कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती लखनऊ नेशनल हाईवे पर खजुवा गांव के समीप कोचिंग जा रही  छात्रा की अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई |

 मृतक छात्रा कंचन कुमारी माझा गांव की रहने वाली थीं, वह सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही थी  |

 आसपास के लोगों की सूचना देने पर पहुंची एंबुलेंस घायल छात्रा कंचन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गई जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती रेफर कर दिया | जिला अस्पताल पहुंचने पर घायल कंचन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |

 सूचना पाकर पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कप्तानगंज थाने की पुलिस ने कंचन के बारे में जानकारी लिया |

 वही कंचन के परिजन उसकी मौत की खबर सुनकर सदमे में है |