बस्ती थाना पर नगर नियुक्त अंशुल यादव को सर्वोत्तम बीट पुलिस का चयन किया गया...

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे 

*नगर थाने पर नियुक्त अंशुल यादव को सर्वोत्तम बीट पुलिस ऑफिसर चुना गया। 

बस्ती 22 जून   अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में गोरखपुर जोन के 11 जनपदों में प्रत्येक जनपद के प्रत्येक थाने से बीट पुलिस ऑफिसर के कार्यों का सर्वेक्षण कराया गया |

  मई  2023  महीने में जनपद बस्ती के थाना नगर पर नियुक्त मुख्य आरक्षी अंशुल यादव को सर्वोत्तम बीट पुलिस ऑफिसर चुना गया |

जिन्हें  अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 जिसे पुलिस अधीक्षक बस्ती  गोपाल कृष्ण चौधरी अंशुल यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंशुल यादव ने अपने बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस की छवि को आम-जनमानस में बेहतर बनाया है। बस्ती पुलिस द्वारा इनके कार्यों की सराहना की जाती है।