शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को देखते हुए रुदौली एवं बस्ती थानों पर हुई पीस कमेटी की बैठक, लापरवाही बरतने पर कई चेतावनी...

बस्ती जनपद, 

 बस्ती 3 जुलाई    आगामी श्रावण मास में शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में जिले के कई स्थानों पर पीस कमेटी की बैठक हुई |

 इसी क्रम में नगर थाने पर क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद की अध्यक्षता में  पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्षा के पति राणा दिनेश प्रताप सिंह के उपस्थिति में संभ्रांत व्यक्तियों, डीजे संचालकों की मीटिंग हुयी | जिसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए सख्त चेतावनी दिया गया  की डीजे पर कोई भी ऐसा गाना नहीं बजाया जाएगा जिससे कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे | यदि किसी के द्वारा लापरवाही बरती गई तो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही किया जाएगा  |

 क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार द्वारा तथा तहसीलदार रुधौली केसरी नंदन त्रिपाठी द्वारा प्रभारी थाना निरीक्षक संजय कुमार के साथ आगामी सावन मास के एवं मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कांवरिया संघ के संचालक डीजे मालिक एवं ताजिया रखने वालों लोगों के साथ वार्ता किया गया  |

 कांवर ले जाने वाले मार्ग एवं ताजिया रखने वाले स्थानों के बारे में लोगों को से  वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी किया गया|

 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले ठीक हूं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

 पुरानी बस्ती थाने पर  उप जिलाधिकारी सदर अरविंद पांडे, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद  की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को सकुशल, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने हेतु  प्रबुद्ध नागरिकों, श्रावण संघ के पदाधिकारियों, डीजे धारकों की गोष्ठी कर उन्हें शासन के निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया |

 उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि त्योहारों में कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे |

 उपस्थित लोगों ने कहा कि त्योहारों को लेकर कोई समस्या नहीं है |

 पूर्व की बात इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर कानून एवं व्यवस्था की समस्या आड़े नहीं आएगी  |

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image