बस्ती जिले के नवनिर्मित नगर पंचायत नगर बाजार अतिक्रमण की चपेट में...

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ 

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे। 

97210 711 75

   *नवनिर्मित नगर पंचायत नगर बाजार अतिक्रमण की चपेट में*

»»» अतिक्रमण होने के वजह से आए दिन कोई न कोई होता रहता है चोटिल


»»»  मूर्ति तिराहे थाने की तरफ जाने वाली सड़क पर शाम के समय दोनों पार्टियों पर अतिक्रमण होने की वजह से अक्सर  लगता है जाम..

»»» पार्किंग की व्यवस्था ना होने के कारण  खरीदारी करने आए हुए लोग अपनी बाइक, साइकिल   बीच रोड तक करते हैं खड़ा।

 बस्ती   नवनिर्मित नगर पंचायत नगर बाजार  का मुख्य मार्ग और बाजार का मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे अक्सर लोग चोटिल होते रहते  हैं |

 नगर बाजार का मुख्य मार्ग जहां  पटरी व्यवसायियों एवं ठेले वालों की वजह से  भरा रहता है वही नगर बाजार के अंदर जाने वाला मुख्य मार्ग पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है|

 अंदर जाने वाला मार्ग जो जूनियर हाई स्कूल को जोड़ता आगे जाता है वह इस कदर  अतिक्रमण की चपेट में है की  लुंबिनी दुद्धी मार्ग से  देखने पर मार्ग नहीं गली सा नजर आता है |

 संयोंग बस कभी याद चार पहिया वाहन से अंदर चले गए और दूसरी तरफ से ऑटो रिक्शा आ गया तो या आप गाड़ी  बैंक लेकर मुख्य मार्ग पर आए या दूसरा 100 मीटर पीछे जाए |

 गौरतलब है कि दशको पहले इसी रास्ते से बड़े वाहन भी आसानी से निकल जाते थे |

 वही मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ पटरी व्यवसायियों तथा ठेले वालों का कब्जा रहता है  अगर आप शाम के समय अपनी बाइक खड़ी करके कोई जरूरी सामान लेने के लिए जाएं तो रास्ते में जाम लग सकता है |

 शाम के समय जब नगर थाने की  पुलिस जब गस्त पर  निकलती है तो केवल कुछ समय  सड़कों पर से ठेले आदि  हट जाया करते हैं |

 अब तो नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष भी चुन लिये गए हैं, देखना है वह इस  समस्या से निजात दिला पाते हैं कि नहीं |

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image