बस्ती जिले में सकुशल संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, शांतिपूर्वक निकला मोहर्रम का जुलूस...

 कलाम द ग्रेट न्यूज़। 

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे। 

9721071175

*सकुशल संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, शांति पूर्वक निकला मोहर्रम का जुलूस*

»»» जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और भारी पुलिस बल के साथ पुरानी बस्ती तथा कोतवाली क्षेत्र के मोहर्रम जुलूस और कर्बला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |

»»» देर रात तक चलता रहा ताजियों को कर्बला में दफनाने का क्रम |

»»» जिले के सभी तहसीलों एवं थाना क्षेत्रों में अधिकारी एवं पुलिस रही मुस्तैद |

बस्ती 29 जुलाई    अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक मोहर्रम का त्यौहार जिले में सद्भभाव पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ |

 दोपहर बाद से ही  जगह-जगह कर्बला में ताजिया को लाने और जुलूस की तैयारियां शुरू हो गयी थीं |

 जुलूस में चल रहे लोगों के लिए जगह जगह  शरबत, खाने की सामग्री आदि की व्यवस्था  लोगों द्वारा की गयी |

 मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी | पुलिस और सुरक्षा बल जगह-जगह तैनात होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पूरी कर रहे थे |

 नगर क्षेत्र में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शांति व्यवस्था को बनाए रखा गया | वह स्वयं  नगर बाजार में देर रात तक व्यवस्था को संभालते नजर आए |

 नगर थाना क्षेत्र के  नगर बाजार, ,बहादुरपुर, गोटवा,पोखरा बाजार,पोखरनी,बिरऊपुर, बट्टूपुर, ढोढउपुर, बक्सर   समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों मे शुक्रवार की शाम को ताजियों को करबला मे दफन किया गया।

वहीं कस्बे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुआ था |

 नगर बाजार में जुलूस निकलते समय थानाध्यक्ष  नगर जनार्दन प्रसाद,उपनिरीक्षक फखरे आलम खां, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश गुप्ता, पन्ने लाल शर्मा, विशाल मिश्र सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी गढ़ रहे मौजूद।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image