बस्ती के लालगंज और पैकोलिया थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों के साथ हुआ दुष्कर्म.....

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे 

 97210 711 75

बस्ती के लालगंज और पैकोलिया थाना क्षेत्रों में दो नाबालिगों के साथ हुआ दुष्कर्म*

 बस्ती 30 जुलाई     जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है |

 ताजा मामला लालगंज थाने और पैकोलिया थाना क्षेत्र का है जहां पर 14 वर्षीय और 13 वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है |

पहला मामला थाना पैकोलिया क्षेत्र का है जहां पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि  वह गांव के पश्चिम कर्बला में अपनी दुकान लगाया था | शाम होने पर वह गांव के ही गोविंद गुप्ता पुत्र मुरली गुप्ता जो घर की तरफ जा रहे थे उनकी मोटरसाइकिल से अपनी पुत्री को जो लगभग 13 वर्ष की है घर भेज दिया  | कुछ दूर आने पर गोविंद गुप्ता ने सड़क के दाहिनी तरफ गन्ने के खेत में जबरन ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से कुछ बताने से मना करते हुए घर छोड़ दिया | हम लोग के घर आने पर उसने सारी बात परिजनों को बताई | पुत्री की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए तथा उन्होंने घटना की सूचना थाने पर देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी |

 घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव निवासी एक व्यक्ति ने  पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया  दिया कि कल रात लगभग 8 बजे उसके गांव के एक गोविंद गुप्ता नाम के व्यक्ति ने जो उसकी 13 वर्षिय पुत्री को घर छोड़ने जा रहा था |रास्ते में सड़क के दाहिनी तरफ  गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घरवालों को ना बताने को कहा |  उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है | अभियुक्त को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई है | अभियुक्त  जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा |


 दूसरी घटना लालगंज थाने की है जहां पर  14 वर्षीय नाबालिक लड़की  गांव के ही रुद्र के पास कॉपी लेने गई थी तथा लौटते समय गांव के ही धीरज नाम के लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया | पड़ोसियों द्वारा देखने पर बच्चे की मां को सूचित किया, बच्ची की मां ने अपनी आंखों से घटना को देखा |

 थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर बलात्कार एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है  | उन्होंने बताया कि पीड़िता रूद्र से कॉपी लेकर वापस आ रही थी, रास्ते में गाँव के ही धीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसको ज्योति पुत्र बबलू ने देखा और पीड़िता की मां को सूचित किया  |

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image