उत्तर प्रदेश के बस्ती में अलग-अलग थानों में दुष्कर्म के दो तथा लड़कियों को भगाने वाला व्यक्ति आया पुलिस के गिरफ्त में....

 कलाम द ग्रेट न्यूज़। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे। 

9721071175

*अलग अलग थानों में दुष्कर्म के दो तथा लड़की को भगाने वाला एक अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में*

बस्ती 31 जुलाई   थानाध्यक्ष  पैकोलिया  योगेंद्र कुमार तथा पुलिस टीम द्वारा 29 जुलाई की रात 13 वर्ष के नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले गोविंद पुत्र मुरली गुप्ता 28 वर्ष मुफ्त में पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |

 थानाध्यक्ष गौर राजकुमार पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक व्यास मुनि यादव  तथा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म से संबंधित नागौर थाने पर पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में अभियुक्त धर्मेंद्र उर्फ सोनू ठाकुर  पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम नंद गांव थाना औरैया जनपद औरैया को बस्ती रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |

 कलवारी पुलिस द्वारा उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़ तथा पुलिस टीम के साथ लड़की को भगाकर ले जाने के संबंधित पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में आरोपी  सद्दाम पुत्र साबित निवासी ग्राम जितवारपुर थाना कलवारी बस्ती को चमनगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया |

 पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |