बस्ती दुबौलिया पुलिस को हत्या के अभियुक्तों को पकड़ने में मिली बड़ी कामयाबी...

* बस्ती खबर*

 बस्ती 21 जुलाई   दुबौलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उसने   पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के  आदेश के क्रम में  थाना प्रभारी इंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में बंधक बनाकर हत्या करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया |

 गौरतलब है कि खुशहाल गंज निवासी  विनोद यादव की  लाश दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम जीवापुर मैं 20 जुलाई को मिली थी |

 पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह तथा रामा देवी पत्नी विनोद सिंह निवासी जीवा पुर थाना दुबौलिया बस्ती को  विनोद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया |

 मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दुबौलिया चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि  अभियुक्तों ने अवैध संबंध के शक के आधार पर खुशहाल गंज निवासी विनोद यादव की हत्या की। 

 अभियुक्तों ने धोखे से उसको बुलाया और बंधक बनाकर पीट पीट कर  उसकी हत्या कर दी तथा लाश को झाड़ियों में फेंक दिया|

  पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु अभियुक्त को न्यायालय भेजा |

 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह के अलावा कांस्टेबल धनंजय यादव, मनोज यादव तथा महिला कांस्टेबल साधना पांडे शामिल रही.

कलाम द ग्रेट न्यूज़। 

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश दुबे।