घर से गायब बालक को 24 घंटे के अंदर किया बरामद....

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*घर से गायब बालक को 24 घंटे के अंदर किया बरामद*

 बस्ती 31 अगस्त  चौकी प्रभारी बड़े थाना कोतवाली शशिकांत शेखर द्वारा  घर से नाराज होकर  चले गए 15 वर्षीय  अशोक पुत्र आज्ञाराम को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौपा |

 चौकी प्रभारी बड़ेबन ने बताया की 30 अगस्त की रात्रि 12  बजे शीला देवी पत्नी आज्ञाराम निवासी डमरूआ थाना कोतवाली बस्ती के द्वारा सूचना मिली कि उनका लड़का 30 अगस्त को 8  बजे नाराज होकर कहीं चला गया है|

इस सूचना पर चौकी प्रभारी बड़ेबन ने उस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस टीम के साथ अथक प्रयास द्वारा आज शाम 7 बजे के लगभग अशोक को ग्राम नगहरा थाना रुधौली बस्ती से बरामद कर उसकी माता शीला देवी पत्नी आज्ञाराम को सकुशल सुपर्द किया |