एकडेगवा फीडर से 3 दिनों से बाधित विद्युत सप्लाई बहाल करने के लिए बसंतपुर प्रधान द्वारा किया गया अथक प्रयास...

 कलाम द ग्रेट न्यूज । ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*एकडेगवा फीडर से 3 दिनों से  बाधित विद्युत सप्लाई बहाल करवाने के लिये बसंतपुर प्रधान द्वारा किया गया अथक प्रयास*

बस्ती   19 अगस्त बस्ती के एकडेगवा फीडर से 3 दिनों तक 200 गांव की बिजली बाधित रही |

 मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा| उमस और  भीषण गर्मी के इस मौसम में  बच्चों से लेकर  बुजुर्गों और मरीजों को अंधेरे,गर्मी और मच्छरों की वजह से भीसड़ कष्ट का सामना करना पड़ा  |

 कप्तानगंज विकास क्षेत्र के बसंतपुर ग्राम सभा मे भी एकडेगवा विद्युत फीडर से सप्लाई न आने के कारण ग्राम सभा के लोग इस उमस भरी गर्मी में गर्मी की वजह से बिल बिला रहे थे | बसंतपुर  के प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ शर्मा ने ग्राम सभा के जनता की परेशानी को देखते हुए  विद्युत व्यवस्था के बहाली के लिए अथक प्रयास किया | फलस्वरूप  तीन दिनों बाद आज शाम को बिजली  सप्लाई बहाल हो पायी |

 उनके इस प्रयास की क्षेत्र के लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं |