चंद्रयान-3 के चांद पर उतरते ही खुशी से झूम उठ लोग....

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*चंद्रयान 3 के चाँद पर उतरते ही खुशी से झूमने उठे लोग*

»»» पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सभी क्षेत्राधिकारगण ने देखा चंद्रयान-3 के चाँद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण -

»»»लोगो में लाइव प्रसारण देखने का था जबरदस्त उत्साह -

बस्ती 23 अगस्त    जिले में भारत के इसरो द्वारा भेजे गये चंद्रायन-3 के चांद पर उतरने की लाइव प्रसारण को देखने का इस कदर उत्साह  था कि घर में जो लोग थे वह टीवी पर और जो किसी कारण वश घर नहीं पहुंच थे उन्होंने मोबाइल पर चंद्रयान 3 के चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा |

चंद्रयान 3  के चांद की सतह को छूते  ही सभी खुशी से झूम उठे | इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए सभी के चेहरे पर अपने देश और वैज्ञानिकों के लिए गर्व साफ नजर आ रहा था |

 जिले के सभी कार्यालय तथा स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान 3 के चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने की पूरी व्यवस्था की गई थी | लोगो में लाइव प्रसारण देखने इतनी उत्सुकता थी कि सब समय के पहले ही अपनी टीवी मोबाइल लैपटॉप के सामने सारे काम छोड़कर बैठ गए |

 चंद्रयान-3 के चंद्रमा के सतह को छूते ही भारत माता और इसरो के वैज्ञानिको के जिंदाबाद के नारे लगने लगे |