बस्ती के लिए 5 किलो वाट का आकाशवाणी केन्द्र हुआ स्वीकृति - डीएम ....

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *बस्ती के लिये 5 किलो वाट का आकाशवाणी केंद्र हुआ स्वीकृति -डीएम*

बस्ती 24 अगस्त       भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव   काल में जनपद बस्ती में 5 किलोवाट का आकाशवाणी केन्द्र स्वीकृत किया गया है।

उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन ने दी है।

उन्होने बताया कि आकाशवाणी का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनहित में प्रसारित करना है। आकाशवाणी केन्द्र द्वारा स्थानीय लोगों के लिए सूचना, शिक्षा, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य के कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगें।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्तर्गत प्रसार भारती, नई दिल्ली के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी आदित्य चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आकाशवाणी के 5 किलोवाट एफएम केन्द्र स्वीकृति की सूचना देते हुए लगभग 2 से 3 हजार वर्गमीटर निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होने वाराणसी के उप महानिदेशक आकाशवाणी को भी पत्र लिखकर भूमि आवंटन संबंधी कार्यवाही कराने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।