१३, १४ एवं १५ अगस्त २०२३ को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा - सीडीओ बस्ती ....

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*13, 14 एवं 15 अगस्त 2023 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा - सीडीओं*

बस्ती  अगस्त        13, 14 एवं 15 अगस्त 23 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे जी०आई०सी० से तिरंगा यात्रा, 11.30 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक सम्मेलन कार्यक्रम, 12  बजे लालगंज कुदरहा में तिरंगा यात्रा, शिलाफलकम लोकार्पण एवं अमृत वाटिका तथा

3  बजे अगौना  में तिरंगा यात्रा, शिलाफलकम लोकार्पण, अमृत वाटिका कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को 11  बजे अमृत रथ यात्रा का आगमन हर्रैया नेशनल इण्टर कालेज में, 11 बजे फुटहिया पर तिरंगा यात्रा, शिलाफलकम लोकार्पण, अमृत वाटिका, 1  बजे कम्पोजिट विद्यालय महराजगंज में तिरंगा यात्रा, शिलाफलकम लोकार्पण, अमृत वाटिका, 4  बजे शहीद भगत सिंह चौराहा से मौन जुलूस एवं आडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी,प्रदर्शनी तथा शाम 5  बजे आडिटोरियम में अमृत रथ यात्रा का आगमन एवं लेजर शो,म्यूजिकल बैण्ड बाजा के साथ देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को 09.15 बजे से मा. मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण,10.15 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 11  बजे कनेथू बुर्जुग एवं लेदवा में मा०मंत्री डा० संजय निषाद द्वारा झण्डारोहण,अमृतफलक,वृक्षा रोपण, शाम 5 बजे से आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम,कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image