माननीय प्रधानमंत्री जी के " पंच प्रण" अभियान के तहत " मेरी माटी मेरा" देश "माटी को नमन, वीरों का वंदन हेतु संकल्प आधारित युवा संवाद.....

 कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र के.रि.पु.बल, लखनऊ, (30प्र0) संख्या एच चार 01/2023-24

दिनांक अगस्त 2023

प्रेस नोट

माननीय प्रधानमंत्री जी के "पंच प्रण" अभियान के तहत "मेरी माटी मेरा "देश" माटी को नमन, वीरों का वंदन" हेतु संकल्प अधारित युवा संवाद. 

दिनांक 09/08/2023 को माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी के पंच प्रण आधारित युवा संवाद के तहत मुख्य अतिथि श्री शशी प्रकाश सिंह DIG.P GC, CRPF LUCKNOW के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में नेहरू युवा केन्द्र, लखनऊ, (उ.प्र.) के मान्य अधिकारियों के साथ युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें ग्रुप केन्द्र लखनऊ के 03, रेंज डी.आई.जी. लखनऊ के 01, 91 द्रुत कार्य बल के 01 एवं 233 महिला बटालियन के 01 कुल 06 उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया गया इनके साथ हर कार्यालय से 02-02 कार्मिकों ने पंचप्राण आधारित युवा संवाद में अपने विचार रखें जिसमें से 05 प्रतिभागीयों को नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ, (उ.प्र.) के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों/जवानों व युवा साथियों के साथ प्रण व संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम में आगे शहीदों की याद में छायादार वृक्ष जैसे की बरगद, नीम, कीकड़, इमली इत्यादि। का पौधारापण किया गया। अंत में मुख्य अतिथि श्री शशी प्रकाश सिंह DIG.P GC, CRPF LUCKNOW द्वारा "पंच प्रण" से संबंधित विषय पर खुली चर्चा की गयी। इस अवसर पर श्री एस.एस. एच. रिजवी कमाण्डेंट ग्रुप केन्द्र लखनऊ तथा अन्य अधिकारी एवं युवा केन्द्र, लखनऊ के सम्मानित अधिकारी उपस्थित थे व पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

हस्ता-दि. 09/08/2023

उप. कमाण्डेंट (प्रशा.) ग्रुप केन्द्र, के.रि. पु. बल, लखनऊ