कप्तानगंज पुलिस ने बंद घर से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार.....

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ । ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दुबे। 

9721071175

*बंद घर से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 बस्ती 6 अगस्त     कप्तानगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निरीक्षक जय शंकर पांडे, जय प्रकाश चौबे तथा पुलिस टीम ने बंद कर से बैटरी इनवर्टर टीवी सहित अनेक घरेलू सामान को चोरी करने वाले चोरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार  किया |

 घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया विशाल उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय निवासी बिशनपुरा थाना कप्तानगंज बस्ती ने 5 अगस्त को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा चोरों ने उनके बंद घर घर से इनवर्टर बैटरी टीवी स्टेबलाइजर सहित अन्य सामानों को चोरी कर लिया है | पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दी और आज लगभग 12 बजे एकटेकवा  शराब भट्टी के पास खाली दुकान से कृष्ण कुमार उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उर्फ साधु, कृष्ण उपाध्याय पुत्र धर्मेंद्र उर्फ जोगी उपाध्याय  तथा अजय उपाध्याय पुत्र राम बुझारत सभी निवासी ग्राम बिशनपुरा थाना कप्तानगंज बस्ती को  सामान सहित गिरफ्तार कर लिया |

 अभियुक्तों के पास से  चोरी के एक एलइडी टीवी 32 इंच, एक इनवर्टर,एक बैटरी, एक स्टेबलाइजर, एक गैस का चूल्हा, पांच साड़ी,एक बजाज कंपनी का प्रेस तथा एक तौलिया बरामद हुआ |

 अभियुक्तों के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया|

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image