विहिप ने मनाया संकल्प दिवस ...

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*विहिप नें मनाया संकल्प दिवस*

बस्ती 17 अगस्त        विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जगदीश धर्म शाला हर्रैया बस्ती में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।इस अवसर पर भारत माता, तथा श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री विनय विहिप के जिला अध्यक्ष तथा गोरक्ष प्रांत के अर्चक पूजक प्रमुख दिनेश मिश्र,विशिष्ट अतिथि रोहित त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 दिनेश मिश्र ने कहा भारत को जो स्वतंत्रता 1947 में मिली वह अधूरी थी। भारत के टुकड़े कर मुसलमानों को पाकिस्तान मिला किंतु हिंदू समाज को अपने जान की कीमत देनी पड़ी। विभाजन की विभीषिका को भूलना संभव नहीं है।

रोहित त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू समाज को समय की चुनौती को स्वीकार कर संगठित शक्ति अर्जित करनी चाहिए।

मुख्य अतिथि विनय जी ने कहा कि अखंड भारत से अफगानिस्तान, बंगला देश, पाकिस्तान, तिब्बत आदि अलग हुए हैं। मुहम्मद अली जिन्ना के मुस्लिम समाज को पाकिस्तान मिला किंतु भारत के हिंदुओं को हिन्दू राष्ट्र नहीं मिला।

भारत विभाजन की विभीषिका से हिंदू समाज ने लाखों हिंदुओं को खोया है। आज भी भारत में अनेक मुस्लिम बाहुल्य स्थानों पर हिंदू समाज असुरक्षित है। भारत में जिहादियों द्वारा अलगाव बाद भारत की एकता अखंडता के लिए खतरा उत्पन्न किया जा रहा है। हिंदू शोभा यात्रा पर पत्थर बाजी, गोली बारी, बमबारी, पेट्रोल बम हो रहा है। भारत में 20 करोड़ से अधिक मुस्लिम समाज को अल्पसंख्यक के नाम पर विशेषाधिकार दिया जा रहा है।

भारत धर्मनिरपेक्ष है फिर भी अल्पसंख्यक मंत्रालय, वक्फ बोर्ड आदि विभेद कारी कानून क्यों है। हिंदू समाज को भारत में प्राथमिकता मिले। संगठित हिन्दू शक्ति के द्वारा ही भारत की एकता अखंडता की रक्षा की जा सकती है।

 कार्यक्रम का समापन भारती शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम के गायन से हुआ। इस अवसर पर कविता त्रिपाठी,  राजेश द्विवेदी, सुभाष तिवारी, मधुर नारायण शुक्ल, सर्वेश श्रीवास्तव, अतुल शर्मा, कुंदन कसौधन, संतोष, सुषमा तिवारी, कौशिल्या, कुसुम सोनी सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image