ग्रुप क्न्द्र, सी.आर.पी.एफ. लखनऊ ने मनाया "स्वतंत्रता दिवस" .....

 कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र के.रि. पु. बल. लखनऊ. (309) संख्या. एच. चार. 01/2023-24 अगस्त 2023

प्रेस नोट

ग्रुप क्न्द्र, सी.आर.पी.एफ. लखनऊ ने मनाया "स्वतंत्रता दिवस"

dl

ग्रुप केन्द्र सी.आर.पी.एफ. लखनऊ में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर श्री डी.के. त्रिपाठी, उप महानिरीक्षक रेंज लखनऊ में क्वार्टर गार्ड में सलामी के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीरों को याद किया गया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सी.आर.पी.एफ. के 94 वीर अधिकारियों एवं जवानों को 04 कीर्ति चक्र 01 शौर्य चक्र, 01 राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, 05 राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक एवं 83 सराहनीय सेवा पुलिस पदक पाने वाले अधिकारीयों एवं कार्मिको को सम्मानित किया गया जिनके नाम मुख्य अतिथि द्वारा पढ़े गये। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित अधिकारियों और जवानों को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर श्री शशि प्रकाश सिंह उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र लखनऊ, श्री एस.एस.एच. रिजवी, कमाण्डेंट ग्रुप केन्द्र लखनऊ, श्रीमती करूणा राय कमाण्डेंट 233 महिला बटालियन, श्री रवीन्द्र कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, 91 द्रुत कार्य बल एवं अधिकारीगण व जवान उपस्थित रहे।


हस्ता- दि. 15/08/2023 उप. कमाण्डेंट (प्रशा.) ग्रुप केन्द्र. के.रि. पु. बल, लखनऊ