अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारा , टक्कर एक की मौत , कई घायल...

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर एक की मौत कई घायल*

बस्ती 29 अगस्त     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर जारी है, जहां तेज रफ्तार की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं |

 ताजा घटना ह्ररैया थाना क्षेत्र के बढ़हर खुर्द के पास कहां है जहां पर अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी |

 प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क के किनारे कई बार पलटा |

 सूचना पर पहुंची ह्ररैया पुलिस ने निजी वाहन तथा एंबुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया,जहां पर छोटेलाल उम्र 55 साल को डॉक्टर  ने मृत घोषित कर दिया |

 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है|

 ऑटो में सभी श्रद्धालु चौरी चौरा गोरखपुर से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे |