जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ७७ वां स्वतंत्रता दिवस ...

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस*

»»» जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण दिलाई शपथ.

»»» आइजी आर के भारद्वाज ने  पर क्षेत्रीय कार्यालय पर किया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को दिलाया उनके कर्तव्य का याद.

»»» पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण ,  दिलाई संविधान एवं कानून का पालन करने की शपथ

»»» अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस कार्यालय पर किया ध्वजारोहण, संविधान का एवं कानून का पालन करने की शपथ  दिलाते हुए खिलाई मिठाईयां

»»» मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने विकास भवन पर ध्वजारोहण किया |

»»» पूरे जिले में हरसोलस एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुए संस्कृत कार्यक्रम बाती गयीं मिठाइया.

 बस्ती 15 अगस्त     जिले में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया |

 जिले के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर प्रातः 8:00 बजे के बाद ध्वजारोहण करते हुए  संविधान, कानून तथा देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने हेतु पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी |

 स्कूली बच्चों द्वारा जिले में सभी जगह प्रभातफेरी निकाली गयी तथा  विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

स्कूली बच्चों द्वारा किया गया कार्यक्रम दर्शकों को मंत्र मुक्त कर देने वाला था |

 जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण की उपरांत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा  राष्ट्रीय गान गाया गया  |

 जिलाधिकारी ने  लोगों को संविधान, कानून एवं पंच प्रण का शपथ दिलाया तत्पश्चात जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी तथा भगत सिंह के  चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया |

 कलेक्ट्रेट सभागार में  स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत  राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बालिकाओं द्वारा गए स्वागत गीत से हुआ |

 उप जिलाधिकारियों, आर ओ राजस्व, तथा अनेक  गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए लोगों के उनके कर्तव्य को याद दिलाया |

 अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए लोगों के खास कर सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्यों को याद दिलाते हुए उन्हें किसी भी परेशान व्यक्ति का कार्य समय के अंदर करने के लिए कहा   |

 अंत में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा कर बस्ती के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग बुद्धिजीवी है |

 कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया  |

 आईजी आर.के. भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत कार्यालय में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया |

 उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि जो काम होने दिया जाता है उसे वह कुशलतापूर्वक दृढ़ इच्छाशक्ति से संपादित करें यही एक अच्छे पुलिसकर्मी का कर्तव्य है |

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा  पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के उपरांत समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को सत्य निष्ठा से कार्य करते हुए भारत संविधान व कानून का पालन करने और राष्ट्र की स्वतंत्रता एकता सत्यनिष्ठा,  अखंडता को अक्षुन्ण बनाए रखने की शपथ दिलाते हुए मिष्ठान वितरण किया |

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत तथा बड़े बाबू धर्मेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया |

 डायल 112 की टीम को अच्छे रिस्पांस टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया  |

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image