12 से 23 सितंबर तक राशन का होगा वितरण।

 *12 से 23 सितम्बर तक राशन का होगा वितरण*

बस्ती 12 सितम्बर     अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आगामी 12 से 23 सितम्बर 2023 के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पास मशीन से किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड कुल 35 किग्रा., जिसमें 14 किग्रा. गेहूॅ एवं 21 किग्रा. चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट कुल 05 किग्रा., जिसमें 02 किग्रा. गेहूॅ एवं 03 किग्रा. चावल का निःशुल्क वितरित किया जायेंगा।

      उन्होने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त ना कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ.टी.पी. वेरिफिकेशन (प्राक्सी) के माध्यम से वितरण किया जायेंगा। खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जॉच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।


               कलाम द ग्रेट न्यूज़। खबरें सबसे पहले 

          Kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number - 9453288935, 8896451232 

   प्रेस विज्ञप्ति संबंधी न्यूज़ डालने के लिए संपर्क नंबर पर कॉल करें। अथवा किसी भी जिले में पत्रकार या ब्यूरो से बात करने के लिए लिंक पर मेल करें। 

                             कलाम द ग्रेट न्यूज़।

                        ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे ।

                             9721071175 (बस्ती)