पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 1.5 किलो गांजा के साथ , रुदौली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को तथा लालगंज पुलिस द्वारा टप्पे बाज को गिरफ्तार किया गया।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 1.5 किलो गाजा के साथ, रुधौली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को तथा लालगंज पुलिस द्वारा टप्पेबाज को गिरफ्तार किया गया*

बस्ती 17 सितम्बर   पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के आदेश के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में बस्ती पुलिस द्वारा अलग अलग थानों से 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश यादव, त्रिगुणानन्द तिवारी व पुलिस टीम द्वारा 1.5किलो अवैध गाजा के साथ अंतराज्जीय गाजा तस्कर सोनू पुत्र राम चंद्र पासवान निवासी सिकंदर पुर थाना ब्रह्मपुर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार को वाहनों की चेकिंग करते समय कठिनइया पुल पुरैना, पुरानी बस्ती, बस्ती के पास गिरफ्तार कर सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुये जेल भेजा |

वहीं जीतेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष लाल गंज व एस ओ जी प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी चौकी कुदरहा अरविन्द कुमार यादव, प्रभारी चौकी महादेवा मनीष जायसवाल तथा पुलिस टीम द्वारा अंतर्जनपदीय पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी, टप्पेबाज को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा |

पुलिस व एस ओ जी की सयुंक्त कार्यवाही में लोगो से धोखे से रूपये ठगने वाले कई जिले में पंजीकृत मुकदमे तथा लालगंज थाना क्षेत्र से राम तीरथ पुत्र राम दुलारे ग्राम पृथ्वीपुर से 50 हजार रूपये ठगने से सम्बंधित पंजीकृत मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त विजय प्रताप यादव पुत्र शमशेर यादव निवासी खरूवइया, थाना राजे सुल्तानपुर, जिला अम्बेडकर नगर को लाल गंज पुलिया के पास बानपुर से 3हजार नगद,1तमंचा मय कारतूस,1 पासबुक एवं 3 ए टी एम कार्ड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा |

रुधौली पुलिस नें प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र के नेतृत्व में दुष्कर्म के सम्बन्ध में व एस सी एस टी एक्ट में पंजीकृत मुकदमे के अभियुक्त माया राम पुत्र राम सागर निवासी सियरादेई, थाना रुधौली, बस्ती को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा |

                 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले 

              kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 ,9129074590

कलाम द ग्रेट न्यूज़ में प्रेस विज्ञापन संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा पत्रावली छपवाने के लिए कलाम द ग्रेट न्यूज पर ईमेल आईडी अथवा कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें।