हिंदी पखवाड़ा के तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन।

 कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र केरिपुबल, बिजनौर, लखनऊ (उ०प्र०) 

संख्या- एच- चार -01/2023-हिन्दी।     दिनांक / 09/2023

                             प्रेस नोट

हिन्दी पखवाड़ा के तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन

श्री सतपाल रावत, पुलिस महानिरीक्षक, केरिपुबल, मध्य क्षेत्र के पहल व श्री एस० पी० सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र के कुशल नेतृत्व में हिन्दी पखवाडा के तत्वधान में ग्रुप केन्द्र केरिपुबल बिजनौर, लखनऊ में दिनांक 16.09.23 को विराट हिन्दी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री सतपाल रावत, पुलिस महानिरीक्षक, केरिपुबल, मध्य क्षेत्र, लखनऊ रहे जिन्होंने मॉ सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुभआरम्भ की । कवि सम्मेलन के माध्यम से सरकार द्वारा जारी अनुदेशों के अनुरूप दिनांक 14.09.23 से 29.09.23 तक हिन्दी पखवाडे के अन्तर्गत हिन्दी का प्रचार एवं प्रसार कर हिन्दी कार्यालयी कार्य में हिन्दी राजभाषा के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना व हिन्दीमय वातावरण तैयार करना है । इस कवि

सम्मेलन में अन्तराष्ट्रीय स्तर के कवि व कवयित्री, हास्य कवि, गीतकार जिसमें डा० अखिलेश मिश्रा (IAS) लखनऊ, श्री राजेश कुमार, अन्तराष्ट्रीय कवि गीतकार, (मुम्बई), डा० सरला शर्मा, अन्तराष्ट्रीय कवयित्री, लखनऊ डा० शोभा त्रिपाठी, अन्तराष्ट्रीय कवयित्री सहारनपुर श्री रविश पाउं हास्य कवि लखनऊ कात्यायनी सिंह, श्रृंगार सुविख्यात कवयित्री साराराम बिहार, श्री चन्द्रशेखर वर्मा लखनऊ, श्री जितेन्द्र मिश्रा भास्वर, लखनऊ उपस्थित होकर हिन्दी पखवाडा में अपने-अपने काव्यों, व्यंगों, हास्य पाठ इत्यादि से सभी को मंत्रमुग्ध किया । इसी कडी में आज ग्रुप सेन्टर, सीआरपीएफ परिसर बिजनौर, लखनऊ में पदस्थ उप निरी0 / जीडी के०के०पान्डेय व हवलदार / आर ओ० कृष्ण मुरारी ने भी अपने कविता पाठ हास्य व्यंग से सभी का मन मोह लिया ।

2  इसका मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार के कार्यालयों में हिन्दी के प्रति लगाव व ऊचित माहौल पैदा करना है। DIGP श्री शशि प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व व श्री प्रेम कान्त चौबे उप कमान्डेण्ट (प्रशासन) राजभाषा अधिकारी, अन्य अधिकारीगण व निरीक्षक / हि0अनु० शमीम अख्तर वं तकनीकी सदस्यों के सहयोग से इस आयोजन का विश्वस्तरीय प्रबंध हुआ जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रसंशा की ।

3  इस शुभ अवसर पर शब्द शिल्पी के दौरान श्रोतागण सभी कवि के शायराना अन्दाज, भावुक झण, हास्य रस, कविमय माहौल को पाकर झूम उठे । अन्त में माननीया श्रीमती करूणा राय, कमान्डेण्ट-233 महिला बटालियन, केरिपुबल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।

धन्यवाद ।

                                17/9/2013 

                            उप कमान्डेण्ट प्रशासन)

उप कमाण्डेंट (प्रशा०) ग्रुप केन्द्र, के०रि०यू० वल, लखनऊ


                    कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

                kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 ,9129074590

कलाम द ग्रेट न्यूज़ में प्रेस विज्ञप्ति अथवा पत्रावली छपवाने के लिए कलाम द गेट ईमेल आईडी व कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image