पुलिस अधीक्षक द्वारा कप्तानगंज थाने का किया गया औचक निरीक्षण तथा हरिया थाने पर किया गया अर्दली रूम।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*पुलिस अधीक्षक द्वारा कप्तानगंज थाने का किया गया औचक निरीक्षण तथा ह्ररैया थाने पर किया गया अर्दली रूम*

बस्ती 11 सितम्बर   पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने 10 सितंबर की देर रात कप्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण किया |

 उन्होंने निरिक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय आदि का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्था का जायजा लिया |

 उन्होंने अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर,,हिस्ट्री शीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारी,कर्मचारी  को आवश्यक दिशा निर्देश दिए |

 उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को सख्त निर्देशित करते हुए कहा वह कार्यवाहियों का का निर्वहन सही और पूर्ण तरीके से करें  |

उन्होंने बीट आरक्षी गण निर्देशित करती हुई कहा कि वह अपने -अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर लोगों के संपर्क में रहे तथा उनकी समस्याओं का उचित निस्तारण करें |

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा क्षेत्राधिकार ह्ररैया शेशमणि उपाध्याय की उपस्थिति में ह्ररैया थाना परिसर में ह्ररैया व परशुराम पुर थाना के विवेचको,अधिकारीगण,कर्मचारी गण का अर्दली रूम किया | जिसमें स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमों के विवेचक भी मौजूद रहे |

 पुलिस अधीक्षक ने मुकदमों के गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने एवं वादी के हितों को ध्यान रखते हुए मुकदमों में कार्यवाही करने का निर्देश दिया |

 उन्होंने इस दौरान उपस्थित विवेचकों से उनकी राय भी ली तथा उन्हें आदेश निर्देश से अवगत कराया |

 उन्होंने बीट पुलिस अधिकारियों से मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए |

              कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

          kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number-9453288935

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*बाल कथक नृत्यांगना पर्णिका श्रीवास्तव देंगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां*
Image
*विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की हुई भव्य शुरुआत*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image