भाजपा के जिला अध्यक्ष हुए विवेकानंद मिश्रा।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *भाजपा के जिलाध्यक्ष हुये विवेकानंद मिश्रा*

 बस्ती 15 सितंबर  भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष का कमान बीजेपी के जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र को दिया |

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए 43 वर्षीय  विवेकानंद मिश्रा पर विश्वास जताते हुए उन्हें बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया |

 बस्ती जिले के तिलकपुर ग्राम के रहने वाले विवेकानंद मिश्र के शिक्षक पिता राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत हैं |

 विवेकानंद मिश्र का राजनीतिक सफर 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आने के बाद शुरू हुआ  | यह 1999 से 2000 तक प्रयागराज विश्वविद्यालय की इकाई प्रमुख रहे, 2001- 2003 में महानगर मंत्री, 2006 से 2010 तक बस्ती में जिला प्रमुख रहे | 2010 से 2012 के बीच भाजपा युवा मोर्चा मैं सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर के विभाग संयोजक के साथ सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी रहे | 2012 में भाजपा के जिला सदस्यता प्रमुख बनाए गए | 2013 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष तथा 2016 से अब तक दो बार जिला महामंत्री रहे |

 विवेकानंद मिश्र  भाजपा की जमीनी और पुराने कार्यकर्ता है | वह पार्टी कार्यकर्ताओं  में समन्वय स्थापित करने में काफी कुशल माने जाते हैं |

 जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में समन्वय स्थापित करने के लिए वह नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे |

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

            kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935,

कलम द ग्रेट न्यूज़ में विज्ञापन अथवा किसी पत्र संबंधित न्यूज़ देने के लिए हमारी वेबसाइट पर अथवा ईमेल आईडी पर कांटेक्ट करें।