घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने की हत्या।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

97210 711 75

*घर में घुसकर अज्ञात बदमांशो नें की हत्या*

 बस्ती 24 सितंबर

   👉🏾 जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है-

👉🏾लगता है बस्ती और अपराध एक दूसरे के पर्यायवाची हो चुके हैं -

 👉🏾पुलिस अपराधों को रोक पाने में नाकाम नजर आ रही है-

 ताजा मामला सुनहा थाना क्षेत्र के ग्राम कंनथुइ का है जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सोते हुए युवक की निर्मम तरीके से सर को कूच कूच कर हत्या कर दी |

 हत्यारे ने इतनी निर्दयता से हत्या किया कि खून की छींटे दीवाल पर भी फैले मिले |

 घटना की सूचना मिलती ही  पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण दरवाजे पर इकट्ठा हो गए | वहीं मृतक के घर कोहराम मच गया |

 घटना की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया |

 घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया |

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा बताया गया कि की पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है, पुलिस घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है तथा संदेह के आधार पर दो लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में  लिया गया है |

 पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है|

 पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राम शंकर ऊर्फ तिलठू और उसका भाई गोवा में रहकर कमाते थे, मृतक लगभग 1 महीने पहले ही गोवा से आया था | उसकी पहली पत्नी से 2 लड़के और 1 लड़की हैं, पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद उसके द्वारा दूसरी औरत लाया गया है, जिसकी 2 लड़कियां पहले से ही हैं |

वहीं दबी जुबान लोगों द्वारा उसके चाचा से मौत के दिन पहले विवाद होना भी बताया जा रहा है |

 बहरहाल कारण कोई भी हो पुलिस घटना की जांच कर रही है, सही तत्व पुलिस की जांच के बाद और शव की पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

               kalamthegreat9936@gmail.com

            कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करे।


          

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
*बलिया ब्रेकिंग न्यूज़ स्कूली छात्र सवार पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर*
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image