माताओं ने रखा छठ का व्रत मांगी बच्चों की लंबी उम्र की दुआ।

कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *माताओं ने रखा छठ का व्रत मांगी बच्चों की लंबी उम्र की दुआ*

बस्ती 5 सितम्बर   आज भाद्र महीने के कृष्ण पक्ष के छठे दिन पुत्रवती महिलाओं नें अपने पुत्र की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा |

 हिंदू धर्म के  मान्यता के अनुसार इस दिन  कृष्ण के बड़े  भाई बलराम का जन्म दिवस मनाया जाता है | इसीलिए इसे ललही छठ, बलदेव छठ, चंद्र छठ के नाम से भी जाना जाता है| यह व्रत पुत्रवती महिलाओं के लिए विशेष महत्व का  माना गयाहै |

 पुत्रवती महिलाएं इस दिन अपने पुत्र की लंबी उम्र के लिए छठ माता का व्रत रखती हैं  |

  सभी पुत्रवती महिलाएं महुये का दातुन करती हैं,कुश का पूजन करती हैं  तथा  तिन्नी का चावल, दही व महुआ  छठ माता को चढ़ा कर कर उसी का प्रसाद बाटती हैं | उन्हें महिलाओं में से कुछ महिलाएं वहां बैठकर छठ माता की महिमा का बखान करते हुए उनकी कहानी सुनाती हैं तथा शेष श्रद्धा के साथ उसे कहानी को सुनती हैं  |

 मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं जिन खेतों में हल द्वारा  खेती होता है वहां नहीं जाती हैं तथा जिन खेतों में हाल द्वारा खेती होती है उसका अन्न नहीं खाती है |  इस दिन तिन्नी का चावल, दही तथा ताल पोखरो में खुद से पैदा हुआ साग का फलाहार करती हैं | इस दिन गाय के दूध दही घी का प्रयोग वर्जित माना जाता है |

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9129074590