डीएम ने क्राप सर्वे के संबंध में दिए दिशा निर्देश।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *डीएम ने क्राप सर्वे के संबंध में दिए दिशा निर्देश*

बस्ती 09सितंबर   जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने एग्री स्टेट परियोजना के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन की तैयारी के संबंध  में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया उन्होंने इस कार्य के  लिए नोडल भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ राज मंगल चौधरी को नामित किया है।  जिलाधिकारी ने इस कार्य के लिए  ग्राम पंचायत सहायक,लेखपाल, डीपीआरओ, कोऑपरेटिव अमीन, नलकूप चालक को इस कार्य  में लगाए जाने के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया है उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के भीतर हर गांव में सर्वे का काम पूर्ण कर लिया जाए। ट्रेनिंग का कार्य भी एक सप्ताह में पूर्ण कराये । उन्होंने कहा कि किसान फसल बो   रहा है उसका समय-समय पर आकलन कर  ऐप पर अपलोड कर अपडेट किया जाए जिससे 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

    बैठक के दौरान कृषि अधिकारी मनीष सिंह,  ऐडीओ कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव, अपर संख्या अधिकारी भूमि संरक्षण अजय चौधरी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है की अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने प्रदेश के 21 जिलों में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के लिए वीसी के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है।

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए समय से सर्वे का कार्य पूरा किया जाए। साथ ही सर्वे रिपोर्ट पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए।  इसके लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ लेखपाल, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव की भी सहायता ली जाए। वीसी के दौरान कृषि सचिव डॉ राजशेखर भी लखनऊ में उपस्थित रहे।

                 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 ,8896451242

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image