गांधी जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये डीएम ने किया अपील।

 कलाम द ग्रेट न्यूज़। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे ।

972071175

*गांधी जयन्ती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये डीएम ने किया अपील*

बस्ती 13 सितम्बर गांधी जयन्ती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने जनपदवासियों से अपील किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गांधी जयंती तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी कहा कि अपने कार्य एवं आचरण से जनपद की छवि बनाने में सहयोग करें तथा ऐसा कोई कार्य या आपत्तिजनक टिप्पणी न करें जो सोशल मीडिया में वायरल हो और जनपद की छवि को प्रभावित करे।

उन्होंने कहा कि गांधी जयन्ती के दिन जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसमें पूर्ण सहभागिता करें, अपने परिसर को साफ-सुथरा रखें तथा गांधी जी के विचारों एवं सिद्धान्तों को पूरी सत्यनिष्ठा से अपनायें।

   बैठक का संचालन करते हुए एडीएम कमलेश चन्द्र ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से प्रभातफेरी, फिट इंडिया रन तथा 8 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा, गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया जायेगा। प्रातः 9 बजे से शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा। विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण किया जायेगा। प्रातः 9 बजे पैदल चाल का आयोजन, मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम, जिला कारागार में खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, 11 बजे टीबी अस्पताल में रोगियों में फल वितरण, अपरान्ह 1 बजे कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में फल वितरण तथा 4 बजे वृद्धाश्रम बनकटा में फल वितरण किया जायेगा।

  बैठक में विधायक दूधराम, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, डीडीओ निर्मल द्विवेदी, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

                         कलाम द ग्रेट न्यूज़। खबरें सबसे पहले।

              Kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935, 8896451232

कलम द ग्रेट न्यूज़ में विज्ञापन हेतु एवं किसी भी संबंध सूचना पत्र जारी करने के लिए कलाम द ग्रेट कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें। 

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image