न्यायाधीश , डीएम तथा एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

97210 711 75

*न्यायाधीश,डीएम तथा एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण*

 बस्ती 27 सितंबर    जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना जिला अधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर जिला जज विधिक सेवा  रजनीश कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय द्वारा जिला कारागार बस्ती का निरीक्षण किया गया |

 इस दौरान जेल की साफ सफाई के साथ ही भोजन की गुणवत्ता को भी जाचा गया |

 अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित करते हुए कहा गया कि जिन महिला बंदियों के साथ उनके बच्चे रह रहे हैं उनके खेल कुद,दूध, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाए |

 अधिकारियों द्वारा जिला कारागार अधीक्षक से ऐसे बंदियों की सूची मांगी गई जिनकी जमानत हो चुकी है लेकिन वह जमानतदार के अभाव में जेल में बंद है |

 जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कई ऐसे बंदी जेल में बंद है जिनको जमानतदार नहीं मिल रहे हैं |

 अधिकारियों द्वारा कैदियों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई |

                 

                कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।        

           kalamthegreat9936@gmail.com

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।